क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल स्थित बाढ़ नगर परिषद कार्यालय से बनारसी घाट वाया गोला रोड तक का पथ अत्यन्त जर्जर है जिससे आम जनता एवं व्यवसायियों का आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त जर्जर पथ का आर.सी.सी नाला सहित निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?