क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर प्रखंड की चिरैया रूपस, रूपस महाजी, हरदासपुर दियारा, काला दियारा एवं सतभैया रामनगर पंचायतों में प्रतिवर्ष आने वाली भीषण बाढ़ के कारण जन-धन की क्षति के साथ-साथ कृषि, पशुधन, चिकित्सा सेवाओं, आवागमन, शिक्षा तथा ग्रामीणों की आजीविका गंभीर रूप से प्रभावित होती है?क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त पंचायतों में बाढ़ पूर्व तैयारी, समयपूर्व चेतावनी, राहत एवं बचाव, सुरक्षित आश्रय, नाव एवं एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की उपलब्धता, चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा सेवा, खाद्यान्न, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कठिनाई होती है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार उपरोक्त वर्णित पंचायतों में समुचित व्यवस्था कब तक कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों;