क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक शौचालय, नली-गली, सार्वजनिक चापाकल, सोलर लाइट तथा अन्य पंचायत स्तरीय विकास योजनाएँ अधूरी हैं अथवा निर्माण के बाद भी उपयोग में नहीं हैं;यदि हाँ, तो सरकार पंचायतवार अधूरी एवं अनुपयोगी योजनाओं का विवरण, स्वीकृत राशि, व्यय की गई राशि, कार्यदायी एजेंसी तथा निर्माण पूर्ण कराने एवं जांचकरा कर दोषी पदाधिकारियों, अभियंताओं तथा कार्यान्वयन एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?