क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर नगर परिषद के बेलथान एवं माधोपुर वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में व्यापक जलजमाव होता है तथा आम जनजीवन,स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार एवं आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है,2-क्या यह बात सही है कि बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में सीवरेज हेतु (एस०टी०पी०) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित एवं संचालित है, किंतु आज तक बेलथान एवं माधोपुर क्षेत्रों को उक्त एसटीपी एवं सीवरेज नेटवर्क से नहीं जोड़ा गया है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं ,तो सरकार बख्तियारपुर एवं खुसरूपुर नगर क्षेत्रों की जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान हेतु एसटीपी नेटवर्क विस्तार, नाला निर्माण, सीवरेज कनेक्टिविटी एवं समग्र ड्रेनेज योजना को कब तक स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?