क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दनियावाँ प्रखण्ड में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण हेतु अंचलाधिकारी, दनियावाँ के पत्रांक-78, दिनांक-19.01.2023 द्वारा मौजा बाँकीपुर मछरियावाँ थाना संख्या-127, खाता संख्या-137, खेसरा संख्या-855 पर निर्माण कार्य हेतु भूमि उपलब्ध कराया गया था, किन्तु दो वर्ष बीत जाने के उपरान्त अबतक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण नहीं हो सकी है, यदि हाँ तो सरकार उपलब्ध भूमि पर कबतक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?