क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगाँव में उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर प्रतिदिन तथा विशेष रूप से धार्मिक एवं पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार एवं झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए आते हैं;2.क्या यह बात सही है कि श्रद्धालुओं की भीड़ एवं गहरे जल क्षेत्र के बावजूद कहलगाँव में अब तक स्थायी रूप से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की तैनाती नहीं की गई है, जिसके कारण डूबने जैसी दुर्घटनाओं की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित होता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार कहलगाँव के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्थायी एसडीआरएफ इकाई की स्थापना, आवश्यक मोटरबोट, जीवनरक्षक उपकरण, प्रशिक्षित गोताखोर एवं अन्य बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?