क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है की अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विशनपुर के वार्ड संख्या–14 स्थित कुचाही धार पर पुल नहीं होने के कारण आसपास के लगभग पाँच पंचायतों के लोगों को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है;यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त स्थल का सर्वेक्षण कराकर कबतक पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?