क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, महोदय यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के बसैठी बाजार में मुख्य सड़क पर ही विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों एवं बाजार आने-जाने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है, साथ ही यातायात बाधित होता है तथा बरसात एवं अन्य परिस्थितियों में जन-धन की क्षति की आशंका बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त ट्रांसफार्मर को मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?