क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे कि क्या यह बात सही है कि सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल सहित हाल ही में निर्मित सलखुआ प्रखंड स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र, कबीराधाप एवं गोरदह, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड स्थित सकरा पहाड़पुर, महखड़ एवं कांठो पंचायत स्थित चपरांव में निर्मित स्वास्थ्य केन्दों में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों सहित अन्य कर्मियों के स्वीकृत पद के विरूद्ध चिकित्सकों एवं महिला चिकित्सकों की संख्या में कमी होने के कारण ईलाज हेतु आने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त अस्पतालों में चिकित्सकों एवं महिला चिकित्सकों के पद स्थापन का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?