क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत एसएच 90 में साढ़ा छपरा से मशरख तक कराए जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है और न ही प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता में असंतोष है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण प्राक्कलन के अनुरूप कराने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले दोषियों के विरूद्ध कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, हां, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?