Back to Legislative Questions Repository
Q.No 23Starred Question Listed

स्टेडियम का निर्माण कराना

डॉ. संजीव कुमार (151) (परबत्ता ) खेल 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के उच्च विद्यालय कन्हैयाचक और गोगरी प्रखंड के भगवान उच्च विद्यालय में स्टेडियम निर्माण का कार्य विगत तीन वर्षों से अधूरा है;2. क्या यह बात सही है कि इसके पूर्व भी मेरे द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री और निदेशक खेल विभाग को पत्र लिखने के बावजूद भी इस दिशा में कोई कारवाई नहीं हुई है;3. क्या यह बात सही है कि स्टेडियम निर्माण अधूरा रहने से प्रतिभावन खिलाडि़यों की खेल प्रतिभा कुंठित हो रही है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक दोनों स्थानों पर स्टेडियम निर्माण का कार्य पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
डॉ. संजीव कुमार (151) (परबत्ता )
Department
खेल
Ministry
खेल
MLA Profile
Sanjeev Kumar (151)
Sanjeev Kumar (151)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Parbatta-Khagaria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
08 Nov 1979