क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सोनवरसा प्रखण्ड अन्तर्गत कहचरीपुर ग्राम में स्लूइस गेट का निर्माण वर्ष 2019-20 में हुआ था, जिसकी लागत 24 करोड़ 90 लाख रूपया है;2. क्या यह बात सही है कि स्लूइस गेट से पूरब के तरफ मुख्य नहर निकला है, जिससे किसानों के खेत में पानी जा सके, लेकिन नहर पतला होने एवं नहर में ठोकर नहीं होने से पानी होने के बावजूद खेत में पानी नहीं पहुच पाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्लूइस गेट से निकलने वाली नहर का चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण के साथ उक्त स्थान पर ठोकर का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?