क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत वार्ड नं0-11 एवं 12 अकराहा दक्षिणी में करेह नदी पर बने पुल के नजदीक से जगदीश सहनी के घर तक, वार्ड नं0-01 में सिरनियॉ घाट से, वार्ड नं0-07 में कलाम मुखिया के घर के निकट तथा बिलासपुर पंचायत अंतर्गत बिलासपुर पासी घाट से नया टोला फकीर टोला तक प्रत्येक वर्ष बरसात के समय बाढ के पानी से भारी कटाव होने के कारण वहॉ बसे लोग बेघर हो जाते हैं; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त जगहों पर कटाव रोधी कार्य अथवा क्रेटीन कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?