क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड के अंतर्गत निमैठी पंचायत में वित्तीय वर्ष-2019-20 एवं 2020-21 में प्रधानमंत्राी आवास योजना में 150 से 200 मृत एवं प्रवासी लोगों के नाम पर योजना की राशि निकाल ली गई, जिसकी जाँच हेतु उप विकास आयुक्त के पत्रांक-2195 दिनांक-30.09.2023 द्वारा टीम गठित की गई, किन्तु अबतक इसका जाँच प्रतिवेदन सौंपा नहीं गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त अनियमितता का जाँच प्रतिवेदन सार्वजनिक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?