क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत पतोर थाना 50 वर्षो से भाड़े की जमीन पर ही संचालित है, जबकि सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड अंतर्गत थाना-भवन के निर्माण हेतु बजट का प्रावधान किया गया है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त थाना को अपना भवन बनवाकर संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?