क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में मनरेगा योजना के अधीन वृक्षारोपण की योजना कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि वृक्षारोपण योजना में सामग्री क्रय का दर बाजार दर से काफी कम होने से सामग्रियों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता दोनों ही प्रभावति होती है और योजनाएं ससमय पूरा नहीं होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार योजनाओं की गुणवत्ता की दृष्टि से बाजार दर पर सामग्रियों के क्रय का प्रावधान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?