क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बन्दरा प्रखण्ड के बड़गॉव पंचायत अन्तर्गत रिंग बॉध् (टेनी बाँध ) वर्ष 2020 में आयी भीषण बाढ़ से टूट गया था, जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ था, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त वर्णित टेनी बाँध की मरम्मति कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?