Back to Legislative Questions Repository
Q.No 422Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री निरंजन राय (88) (गायघाट) स्वास्थ्य 25 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बी.एम.एस.आई.सी.एल कार्यालय के निविदा सूचना सं0-BMSICL/Infra/18/2021, दिनांक-11.08.2021 एवं एकरारनामा सं0-HWH.APHC/SBD/123/2021/22, दिनांक-17.01.2022 के द्वारा मुजफ्फपुर जिलान्तर्गत गायघाट विधान सभा क्षेत्र के काटा, लदौर, लक्ष्मणपुर, लोमा, भडगॉव में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तथा कवटासा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण हेतु निविदा की गई थी;2. क्या यह बात सही है कि ऊपर वर्णित स्थल में से मात्र काटा, लदौर एवं कवटासा में ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है जबकि उक्त चयनित कुल छह स्थलों पर निर्माण कार्य नियमानुसार 15 माह में ही पूर्ण करना था किन्तु ससमय कार्य पूर्ण नहीं होने से आम जन को चिकित्सा में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार प्राक्कलन/मानक के अनुरूप ससमय उक्त चयनित कुल छह स्थलों पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले दोषी पर कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 जुलाई 2025
Member
श्री निरंजन राय (88) (गायघाट)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Niranjan Roy (88)
Niranjan Roy (88)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Gaighat - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 May 1971