क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड मुख्यालय में स्थित रेफरल अस्पताल का भवन जीर्णशीर्ण अवस्था में रहने के कारण मरीजों, चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मी को काफी कठिनाई होती है यदि हां तो क्या सरकार उक्त रेफरल अस्पताल का नया भवन बनाने के साथ ही चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी के लिये आवासीय भवन बनाने का विचार रखती है यदि हां तो कबतक नहीं तो क्यों?