क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड के लारणपुर ग्राम में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2024 में ही मिल चूकी है तथा जनवरी 2025 में संवेदक को कार्यादेश भी निर्गत किया जा चूका है;2. क्या यह बात सही है कि निर्माण स्थल पर संग्रह किए गए निर्माण सामग्री मानक के विपरित हैं तथा बालू मिट्टीयुक्त, सरिया लोकल, ईंट निम्न स्तर का तथा गिट्टी मरा हुआ उपयोग किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त योजना में प्रयोग में लिए जा रहे निर्माण सामग्री की जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?