क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत लहलादपुर एवं एकमा प्रखण्ड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सीजेरियन डिलीवरी, अल्ट्रासाउण्ड और सभी प्रकार के जांच की सुविधा नहीं है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों में सीजेरियन डिलीवरी एवं अन्य अनुमान्य जांच की सुविधा बहाल कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?