क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2010 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा लेकर आयुष चिकित्सकों को (NHM)संविदा पर राज्य के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेंद्र (APHC) में बहाल किया गया, जो 15 वर्षों से कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2020 में बिना परीक्षा लिये रोस्टर बनाकर आयुष चिकित्सकों की नियमित बहाली की गयी, परंतु 2010 से कार्यरत आयुष चिकित्सक संविदा पर ही कार्य कर रहे है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त संविदाकर्मी आयुष चिकित्सकों को नियमित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक क्यों?