क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत मधौलखानी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, मधौल एवं प्राथमिक विद्यालय मधौल, कन्या का भवन जर्जर है जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रा0 वि0 में नया भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?