क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखण्ड अन्तर्गत तिलकताजपुर पंचायत स्थित मखनु उच्च विद्यालय तिलकताजपुर एवं माणिकचौक दक्षिणी पंचायत स्थित, महंथ विजयानन्द गिरि उच्च विद्यालय माणिक चौक का भवन जर्जर है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त दोनों उच्च विद्यालयों में 10+2 स्तरीय भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?