क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखण्ड अन्तर्गत महिन्द्रवारा पंचायत के विशनपुर से महिन्द्रवारा तक की सड़क जर्जर है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?