Back to Legislative Questions Repository
Q.No 411Starred Question Listed

रेफरल अस्पताल बनाना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) स्वास्थ्य 25 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत बेलागंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलागंज नेशनल हाईवे के किनारे है जिससे यहाँँ मरीजों का अत्यधिक आना होता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में मरीजों को डॉक्टर की कमी एवं सुविधा का घोर अभाव महसूस होता है, जिससे आम मरीज को काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त  खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलागंज को अपग्रेड कर सुविधायुक्त रेफरल अस्पताल बनाने की विचार रखती है हाँँ, तो  कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 जुलाई 2025
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य