Back to Legislative Questions Repository
Q.No 714Starred Question Listed

ट्रांसफार्मर लगाना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सरकार किसानों को पटवन हेतु निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए अलग कृषि फीडर से विद्युत आपूर्ति कर रही है;2.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के रौना एवं कोरियावाँ पंचायत सहित पूरे बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो किसानों को ट्रांसफार्मर के अभाव में कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं मिल रहा है, जिससे किसानों को पटवन में काफी कठिनाई हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, क्या सरकार किसान हित में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के किसानों की लंबित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाकर किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन शीघ्र देने का विचार रखती है,यदि हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
MANORAMA DEVI (232)
MANORAMA DEVI (232)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Belagnj-Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ganeshchak Post-Itwan Police Station-Mohanpur District-Gaya