क्या मंत्री, निर्वाचन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के एरकी गॉव के 1500 मतदाताओं का बूथ संख्या-144 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बिरबलबिगहा में रहने के कारण बुजुर्ग एवं महिला मतदाताओं को अपना मतदान करने में काफी कठिनाई होती है, जिससे उक्त बूथ पर काफी कम मतदान प्रतिशत रहता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक बूथ संख्या-144 बिरबलबिगहा को स्थानांतरित कर एरकी पंचायत के एरकी गांव में करने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों?