Back to Legislative Questions Repository
Q.No 622Starred Question Listed

रोपवे का निर्माण

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) पर्यटन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के नगर प्रखंड में विश्व प्रसिद्ध प्रेत शिला पर्वत लगभग 900 फीट की ऊंचाई पर अवस्थित है,जहां प्रत्येक दिन देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं;2.क्या यह बात सही है कि उक्त पर्वत पर चढ़ने में पर्यटकों को काफी कठिनाई होती है,जिसे देखते हुए सरकार द्वारा रोपवे निर्माण का निर्णय लिया गया है,परंतु रोपवे निर्माण कार्य विगत दो वर्षों से लंबित है, जिससे पर्यटकों को काफी कठिनाई हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो,क्या सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटकीय सुविधा के तहत पूर्व से स्वीकृत प्रेत शिला पर्वत पर रोपवे का निर्माण शीघ्र कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
MANORAMA DEVI (232)
MANORAMA DEVI (232)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Belagnj-Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ganeshchak Post-Itwan Police Station-Mohanpur District-Gaya