क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत नगर प्रखंड के रसलपुर पंचायत में मध्य विद्यालय पांचुबिगहा को चार वर्ष पूर्व उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांचुबिगहा का दर्जा देकर भवन निर्माण कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांचुबिगहा का भवन 4 वर्ष से निर्मित रहने के बावजूद विभाग द्वारा V डैस कोड निर्गत नहीं करने की वजह से विद्यालय में पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहा है, जिससे हजारों छात्र - छात्राओं को काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पांचुबिगहा को शीघ्र V डैस कोड निर्गत कर पठन - पाठन सुचारू रूप से संचालित कराने का विचार रखती है; हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?