क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेलागंज में प्राचीन काली माता मंदिर में प्रत्येक दिन हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते-जाते हैं?2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाते हैं परंतु मंदिर प्रांगण में विवाह हेतु मंडल, प्रतीक्षालय हॉल एवं पर्यटक हेतु पर्यटकीय सुविधा नहीं रहने के कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को काफी कठिनाई होती है ?3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु काली माता मंदिर बेलागंज का जीर्णोद्धार करते हुए विवाह मंडप, प्रतीक्षालय हॉल एवं शौचालय का निर्माण करने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों?