क्या मंत्री, पर्यटन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेन्द्रनाथ धाम मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्वालु पूजा अर्चना करने आते है।2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर में आनेवाले श्रद्वालुओं के लिए मूल भूत सुविधा एवं आवासन की व्यवस्था नहीं देने से उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाये सहित आवासन की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?