क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत सिसवन प्रखण्ड के चैनपुर में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र की चाहरदिवारी नहीं होने से से पशुओं एवं अनाधिर्कित व्यक्तियों का प्रवेश होते रहता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में इमरजेंसी सेवा की कोई व्यवस्था नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्वास्थ्य केन्द्र में चाहरदिवारी निर्माण कराने के साथ ही आसपास के जनसंख्या घनत्व को देखते हुए ओ.पी.डी. के अलावे इमरजेंसी सेवा का भी व्यवस्था कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?