क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा प्रखण्ड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दरौंदा में प्रतिमाह लगभग 4000 मरीजों का उपचार किया जाता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में प्रतिनियुक्त चार चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है तथा उनके स्थान पर किसी चिकित्सक का पदस्थापना नहीं किया गया है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को हो रही कठिनाईयों को देखते हुए उक्त स्वास्थ्य केंन्द्र में शीघ्र पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों का पदस्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?