क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा एवं सिसवन ब्लॉक सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवास नहीं होने से उन्हें कार्यस्थल से दूर सिवान में किराये के मकान में रहना पडता है जिससे उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि वर्णित ब्लॉक के परिसर या आसपास सरकारी जमीन उपलध है जिसपर आवास निर्माण किया जा सकता है;3. यदि उपर्यूक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वर्णित ब्लॉक सह- अंचल कार्यालय के नजदीक पदाधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवास निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?