क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213 काराकाट विधान सभा के बिक्रमगंज नगर परिषद कार्यालय के सामने भवन निर्माण विभाग के क्षेत्राीय कार्यालय भवन समुचित देख रेख के अभाव में उपेक्षित पड़ा हुआ है तथा कार्यालय प्रायः बंद रहता है , यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त भवन का जीर्णाेद्यार/मरम्मति कार्य कराते हुये कार्यालय संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?