Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1567Starred Question Listed

एजेंसी पर कार्रवाई

श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव ) भवन निर्माण 19 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले में नवनिर्मित डॉ० भीमराव अम्बेडकर 10+2 अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा कार्य में अनियमितता की वजह से बिल्डिंग की दीवारों में दरारें पड़ी है तथा शिक्षक / शिक्षिकाओं सहित छात्रावास के कमरों में भी डैम्पनेश हैं;क्या यह बात भी सही है कि निर्माण एजेंसी द्वारा एकरारनामे के मुताबिक निर्धारित सभी कार्यों को बिना गुणवत्ता पूर्वक पूरा किये ही भवन विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है;यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त आवासीय विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी  तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
19 मार्च, 2025
Member
श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव )
Department
भवन निर्माण
Ministry
भवन निर्माण
MLA Profile
Ajit Kumar Singh (201)
Ajit Kumar Singh (201)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Dumraon-Buxar (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Apr 1986