क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि डुमराँव विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे बक्सर जिला के प्रत्येक विधानसभा में 5-5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व किया गया था; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त निर्माण के आलोक में बक्सर जिला के डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशांसा दो वर्ष पहले किया गया है लेकिन अभी तक उक्त स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं किया गया है, और विभागीय स्तर पर लंबित है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार अनुशंसित सभी स्वास्थ्य केन्द्र एवं 05 (पाॅच) उप स्वास्थ्य बनाने का कब तक विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?