Back to Legislative Questions Repository
Q.No 424Starred Question Listed

निबंधन रद्द

श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 06 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार भू-हदबंदी अधिनियम के तहत जिला गजट दिनांक 06 जुलाई 1997 के आलोक में सरकार द्वारा अर्जित की गयी बक्सर जिले के मौजा भोजपुर कदीम, थाना संख्या- 154 के खाता संख्या- 365 रकबा 65.95 एकड़ की भूमि में 28 वर्ष बाद भी लगभग 24.85 एकड़ की जमाबंदी महराजा कमल सिंह एवं 31.83 एकड़ की जमाबंदी महाराज कुमार रणविजय प्रसाद सिंह के नाम पर दर्ज है ?2. क्या यह बात भी सही है कि उक्त अर्जित की गयी भूमि / की जमाबंदी रद्द नहीं होने के कारण डुमराँव महाराज परिवार के द्वारा विभिन्न भू-स्वामियों को विक्री कर दी गयी है,3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार भू-हदबंदी के तहत सरकार द्वारा अर्जित भूमि की जमाबंदी डुमराँव महाराज परिवार के नाम से रद्द नहीं करने वाले अधिकारी बक्सर पर कार्रवाई करने तथा डुमराँव महाराज परिवार द्वारा बिक्री किये गये भूमि  के क्रेताओं का निबंधन रद्द कर दखल-कब्जे से मुक्त कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
06 मार्च, 2025
Member
श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Ajit Kumar Singh (201)
Ajit Kumar Singh (201)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Dumraon-Buxar (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Apr 1986