क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के रानीगंज अंचल के अंचलाधिकारी पर लोगो द्वारा अवैध उगाही के सम्बन्ध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को साक्ष्य के साथ पत्र लिखा गया है जिससे संबंधित जांच लंबित है2. क्या यह बात सही है कि खंड एक में वर्णित पदाधिकारी के एच०डी०एफ०सी० खाता एवं स्टेट बैंक खाता संख्या-39874651472 एवं उनके परिचित अनुनय कुमार के स्टेट बैंक खाता संख्या- 37183665236 में रिश्वत की राशि-200000,75000 एवं 200000 जमा राशि का पावती रशीद एवं अन्य लेनदेन का साक्ष्य लगाया गया है3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार खंड एक में वर्णित पदाधिकारी को जांच पूरी होने तक अंचलाधिकारी के कार्य से मुक्त रखने का विचार रखती है हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों?