क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत मरौना अंचल स्थित बसखोड़ा ग्राम में खेसरा संख्या- 362, 346, 347 एवं अन्य में करीब एक बीघा सरकारी भूमि का अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है, यदि हाँ तो, सरकार कबतक वर्णित भुमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?