या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि खगडि़या जिलान्तर्गत बेलदौर प्रखंड स्थित बोबिल पंचायत के वार्ड नं0-09 एवं 10 के बीच की सड़क विश्वकर्मा चौक से भाया उत्क्रमित +2 विद्यालय बोबिल फुलवडि़या होते हुए हरिजन स्कूल के आगे तक संकीर्ण है, जिसके कारण आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ हीं नाला का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में सड़क पर जल-जमाव हो जाती है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाॅ, तो सरकार उक्त सड़क का चौडीकरण के साथ ही नाला का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?