क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मनेर प्रखण्ड स्थित प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र, मनेर में ई0सी0जी0 और आधुनिक एक्स रे मशीन का अधिष्ठापन नहीं रहने से गरीब मरीजों को काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक वर्णित अस्पताल में उक्त मशीनों का अधिष्ठापन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?