क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि शिवहर सदर अस्पताल तथा प्राथमिक स्वा० केंद्र शिवहर में बिजली आपूर्ति, जनरेटर सेवा संचालित था किन्तु बिना आवश्यकता के पूर्व के आपूर्ति क्षमता को चार गुण बढ़ाकर निविदा प्रकाशित कर बिना दर निर्धारित किये हुए पूर्व के कार्यरत एजेंसी को हटाकर किसी अन्य एजेंसी को कार्य आवंटन हेतु कार्यादेश निर्गत किया गया है;2. क्या यह बात सही हे कि उक्त निविदा तथा बढ़े हुए आपूर्ति क्षमता की जॉच हेतु प्रश्नकर्ता द्वारा पत्रांक-01/01 प0, दिनांक-06.01.2025, पत्रांक-01/16प0 दिनांक-24.01.2025 द्वारा माननीय मंत्री तथा अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को पत्र दिया था, परंतु आज तक कोई जॉच नहीं हुआ?3. यदि उपर्युक्त खंडों का उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त निविदा एवं कार्यादेश को रदद् करते हुए उच्चस्तरीय जॉच करने का विचार रखती है, यदि हॉ तो कब तक नहीं तो क्यों?