क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में एक मात्र यूनानी कॉलेज राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल पटना के कदमकुआँ में हैं, जो बिहार की 13 करोड़ आवादी के बीच की दुरी को दर्शाता हैं?2. क्या यह बात सही हैं कि बिहार में निजी यूनानी कॉलेज सिवान, गया, मोतिहारी, दरभंगा में चल रहा हैं ?3. यदि उपर्युक्त खण्डों को उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार 13 करोड़ की जनसंख्या को देखते हुए उपरोक्त वर्णित निजी कॉलेजों में से 2 का सरकारीकरण करने का विचार रखती हैं, तो कबतक नहीं तो क्यों?