क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1 क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पुनपुन प्रखंड के ग्राम पंचायत बेहरावा ग्राम बेहरावा में प्लाट नं0 564 और 964 में एक एकड़ से ज्यादा जमीन पर कच्ची तालाब बनी हुई है, जो बिहार सरकार की आम गैरमजरूआ जमीन पर हैं; 2 क्या यह बात सही है कि तालाब जीर्णशिर्ण होने के कारण उक्त ग्राम पंचायत को लाखों रु0 की राजस्व क्षति होती है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कच्ची तालाब का जीर्णोद्वार करके चारो तरफ सीढीनुमा पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?