क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत टेटिया बंबर प्रखण्ड स्थित वनगामा पंचायत के तुलसीपुर ग्राम जो कि महाने नदी के किनारे पर बसा हुआ है परन्तु नदी में छिलका का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नदी में छिलका का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?