Back to Legislative Questions Repository
Q.No 113Starred Question Listed

विद्यालय कोड दिलाना

श्री राजीव कुमार सिंह (164) (तारापुर ) शिक्षा 04 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की:-1.क्या यह बात सही है कि नई शिक्षा नीति के तहत बिहार सरकार  के सभी विद्यालयों को एक विद्यालय कोड प्रदान किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत संग्रामपुर प्रखंड स्थित वर्ष 1989 से मान्यता प्राप्त बालिका उच्च विद्यालय, गोविंदपुर को अबतक विभागीय उदासीनता के कारण विद्यालय कोड नहीं मिलने से यहां अध्ययनरत छात्राओं का अपने विद्यालय से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाने सहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी कई तरह की प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय को विद्यालय कोड दिलाने का विचार रखती है; हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
04 मार्च, 2025
Member
श्री राजीव कुमार सिंह (164) (तारापुर )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Rajiv Kumar Singh (164)
Rajiv Kumar Singh (164)
First-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Tarapur-Munger (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
30 Aug 1968