क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत तारापुर प्रखंड के वार्ड नं॰-12, गोगाचक स्थित प्राथमिक विद्यालय, गोगाचक का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है तथा इसके निर्माण हेतु ग्रामीणों द्वारा राज्यपाल के नाम से 12 डेसिमिल भूमि दान में दी गई थी;2.क्या यह बात सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा वर्ष 2023-2024 में विद्यालय निर्माण कार्य हेतु टेंडर भी निकाला गया परंतु उसे रद्द कर इस विद्यालय को मध्य विद्यालय- 2, तारापुर में विलय कर दिया गया, जिससे छोटेे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार प्राथमिक विद्यालय, गोगाचक को मध्य विद्यालय- 2, तारापुर से स्वतंत्र कर गोगाचक में ही इसके लिए एक नया विद्यालय भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?