क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर प्रखंड के खड़गपुर बाजार में अत्यधिक वाहनों के आवागमन तथा संकीर्ण सड़कों के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है; जिससे न केवल आमलोगों को परेशानी हो रही है बल्कि आपातकालीन सेवाओं में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार जनहित में कबतक खड़गपुर में बायपास पथ का निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?